सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मिशन 2027 बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थित रही टीम राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर मंडल दक्षिण प्रथम के अंतर्गत सरोजनी नगर प्रथम एवं बिजली पासी द्वितीय वार्ड में गोकुललान, शांति नगर, कानपुर रोड पर मिशन लक्ष्य 2027 – बूथ सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान #टीम_राजेश्वर की उपस्थिति में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में 20-20 सदस्यीय बूथ टीमों के समन्वय, ‘हर घर राजेश्वर’ अभियान, मतदाता सूची सत्यापन एवं जनसंपर्क अभियान को गति देने की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सक्रियता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री के.के. श्रीवास्तव जी, विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा जी, पार्षद श्रीमती गीता देवी जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री लवकुश रावत जी, मंडल महामंत्री श्री नीरज श्रीवास्तव जी एवं श्री राजन गुप्ता जी, मंडल मंत्री श्री प्रीतम सिंह जी, श्री वीरू सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *