अयोध्या से अमृतसर और करतारपुर साहिब तक आस्था के केंद्रों से भक्तों को जोड़ने की डा. राजेश्वर सिंह की पहल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित होगी पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की श्री हनुमंत कथा

लखनऊ। सरोजनीनगर में विकास के साथ सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को भी निरंतर प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सौजन्य से संचालित रामरथ यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हुआ। सरोजनीनगर दक्षिण-3 मंडल के चरण भट्ठा रोड से आज 50 श्रद्धालुओं का 66वां तीर्थयात्रियों का समूह अयोध्या धाम पहुंचा, जहां सभी ने प्रभु श्रीराम के पावन दर्शन कर अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित की। रामनगरी में दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं के खिले चेहरे, उनकी आंखों की चमक और मन में संतोष की अनुभूति इस पहल की सार्थकता को स्वयं बयां कर रही थी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे लिए जनसेवा का अर्थ केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्थाओं, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक अभिलाषाओं का सम्मान करना भी है। रामरथ यात्रा के माध्यम से हमारा प्रयास है कि आर्थिक अथवा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण तीर्थयात्रा से वंचित रह जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रभु के दर्शन का अवसर सुलभ हो। श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रसन्नता और उनकी पूर्ण होती मनोकामनाएं हमें इस सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं।

आस्था के केंद्रों से जुड़ने के अनेक अवसर

रामरथ यात्रा के माध्यम से अब तक 9 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त खाटू श्याम यात्रा, सिख श्रद्धालुओं के लिए विमान से स्वर्ण मंदिर, अमृतसर एवं पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब की सुगम यात्रा व्यवस्था तथा कन्हैया मित्तल की भजन संध्या जैसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभवों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इन पहलों का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

हनुमंत कथा से सरोजनीनगर में गूंजेगी श्रीराम भक्ति

इसी आध्यात्मिक श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आगामी 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सरोजनीनगर स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए श्रीराम भक्ति, हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्यों से जुड़ने का विशेष अवसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *