यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आशियाना से लेकर खजाना मार्केट तक विभिन्न दुकानों पर #टीम_राजेश्वर द्वारा जनसंपर्क कर स्थानीय व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया गया। इस दौरान सरोजनी नगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में विगत साढ़े चार वर्षों में कराए गए विकास कार्यों एवं जनसेवा के प्रयासों को संकलित करने वाली ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तिका वितरित की गई।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों से विधायक जी के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े प्रयासों को पुस्तिका के माध्यम से जानने का आग्रह किया गया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति विशेष विश्वास, स्नेह एवं संतोष देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए किए गए उनके कार्यों की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।