यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
“ऋषि का सद्साहित्य मानवीय गरिमा का बोध कराता है।” -उमानन्द शर्मा
लखनऊ गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “एडवोकेट जनरल का पुस्तकालय, उच्च न्यायालय, लखनऊ खण्डपीठ, लखनऊ, उ०प्र०” में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 475वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्री बी0 पी0 सविता ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ उपस्थित लोगों को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की गयी तथा इंचार्ज एडवोकेट जनरल एवं ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री विनोद कुमार शाही सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का सद्साहित्य मानवीय गरिमा का बोध कराता है।” इंचार्ज एडवोकेट जनरल एवं ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री विनोद कुमार शाही ने भी अपने विचार रखे।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्रीमती सावित्री शर्मा, श्रीमती उषा सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री वी0 के0 श्रीवास्तव, श्री पंचम सिंह यादव तथा इंचार्ज एडवोकेट जनरल एवं ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री विनोद कुमार शाही, ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री अनिल प्रताप सिंह, ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री एस0एम0 रॉयकवार, ऐडिशनल एडवोकेट जनरल श्री कुलदीप पति त्रिपाठी, चीफ स्टैंडिंग काउन्सिल श्री शैलेन्द्र सिंह, गवर्नमेंट एडवोकेट डॉ0 वी0के0 सिंह, स्टैंडिंग काउन्सिल श्री योगेश कुमार अवस्थी, उपाध्यक्ष अवध बार एशोसिएशन श्री राहुल कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।