यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा नई दिल्ली स्थित होटल द लीला पैलेस में आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नोएडा के विधायक पंकज सिंह के साथ शामिल हुए
यह सम्मेलन भारत-अमेरिका के मध्य व्यापार, निवेश, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्यमिता, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास के नए अवसरों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।
विशेष रूप से ‘उत्तर प्रदेश–अमेरिका: व्यापार, निवेश एवं विकास’ जैसे विषयों पर विचार-विमर्श प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, निर्यात संभावनाओं एवं निवेश के नए अवसरों को गति प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर श्री प्रशांत कृष्णन जी नेशनल प्रेसिडेंट I जेसेन मीक्स जी डिप्टी चीफ एंबेसी,श्री गौतम सिंहानिया जी,श्री मनोज सिंह जी रिजनल प्रेसिडेंट ,श्री पिआ सिंह जी रिजनल वाइस प्रेसिडेंट अतुल चौहान जी एक्सकेटिव काउंसिल ललित भसीन जी नेशनल प्रेसिडेंट सहित, भारतीय और अमेरिकी सरकारों, अमेरिकी दूतावास, कॉर्पोरेट जगत के प्रमुख वक्ता और पैनलिस्ट सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।