यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह 23 एवं 24 नवंबर को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वह विभिन्न लोगों से मुलाकात, जनसंपर्क, भाजपा लखनऊ महानगर के मोर्चा, आई टी, सोशल मीडिया के मनोनीत पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
**23 नवंबर (सोमवार)** को प्रातः 11:40 बजे से विभिन्न शोकाकुल परिवारों से भेट कर 12:45 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे। अपराह्न 4:00 बजे विश्वेश्वरैया हॉल पहुंचकर शाम 4:00 से 5:00 बजे तक भाजपा लखनऊ महानगर के मनोनीत पदाधिकारियों में मोर्चा, आईटी एवं सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे विभिन्न शोकाकुल परिवारों भेंट करेंगे 5:50 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे।
सायं 7:35 बजे सूर्य ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, कैंट में निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 7:50 बजे दिलकुशा मैरिज लॉन पहुंचकर निजी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा रात्रि 8:05 बजे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे।
**24 नवंबर (मंगलवार)** को प्रातः 10:30 बजे याहियागंज गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में सहभागिता एवं मत्था टेकेंगे। इसके बाद प्रातः 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।