दस हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में मनाया गया विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का जन्मदिन, “आभार दिवस” पर विकास योजनाओं का शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

जन्मदिन के अवसर पर सरोजनीनगर में विकास की नई पहलें, हजारों लोगों ने दी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को शुभकामनाएं

लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के आवास, सेक्टर-के 950, आशियाना, लखनऊ में “आभार दिवस कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। डॉ. राजेश्वर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 10,000 से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा और लगभग पाँच घंटे तक शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार चलता रहा। इस अवसर पर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवानों की व्यवस्था की गई थी।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास से जुड़ी विभिन्न नई पहलों को आगे बढ़ाना रहा। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 3 नए रण बहादुर सिंह (आरबीएस) डिजिटल एजुकेशन एंड यूथ एम्पावरमेंट सेंटर्स का लोकार्पण किया गया। इससे पूर्व डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में 14 सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन सेंटरों के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल स्किल्स, एआई आधारित लर्निंग और रोजगार उन्मुख ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 नए तारा शक्ति सिलाई केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इससे पहले डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर स्थापित 162 तारा शक्ति सिलाई केंद्रों के माध्यम से अब तक 1700 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित की जा चुकी हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ाते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से अब तक 43 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस की स्थापना की जा चुकी है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर अब तक सरोजनीनगर क्षेत्र में 1700 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा चुका है।

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सेफ सरोजनी नगर कैंपेन का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत युवाओं और कार्यकर्ताओं को 1000 हेलमेट वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य “हर नागरिक सुरक्षित, हर परिवार सुरक्षित” के संदेश के साथ लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कदंब के पौध का वृक्षारोपण कर वृहद अभियान भी प्रारंभ किया गया, जिसके तहत 100 पौधे लगाए गए। यह पहल डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो सरोजनी नगर के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवा गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा 10 नए यूथ क्लब स्थापित किए जाएंगे और उन्हें स्पोर्ट्स किट वितरित की जाएगी। इससे पूर्व डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर क्षेत्र में 282 स्पोर्ट्स क्लब स्थापित किए जा चुके हैं।

इसके साथ ही डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र के पाँच मंदिरों में पाँच हैंडपंप स्थापित कराए जाने की घोषणा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से अब तक सीएसआर और विधायक निधि के माध्यम से सरोजनीनगर क्षेत्र में 360 हैंडपंप स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त दो सौ से अधिक मंदिरों में सोलर लाइट, बैठने की बेंच, हैंडपंप तथा रंगाई-पुताई के माध्यम से जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया गया है।

इसके अतिरिक्त विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गौरी, कानपुर रोड स्थित “सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम” में राशन प्रदान कर अन्नदान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और नागरिकों के साथ संवाद भी किया, जिसमें आने वाले वर्षों के विकास के रोडमैप पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों की यह यात्रा केवल उपलब्धियों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता की कहानी है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका संकल्प है कि सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश का एक आदर्श, विकसित और सशक्त विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए, जहाँ शिक्षा मजबूत हो, युवा सक्षम हों, समाज सुरक्षित हो और पर्यावरण संरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *