यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती स्थित श्री कबीरदान बाबा के मन्दिर प्रांगण में 3 दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। हर साल की तरह तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन ऐतिहासिक मेले एवं जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आशू एण्ड अंकुश छलिया झांकी ग्रुप देवपुरी बछरावां के बछरावां तथा लखनऊ से आए मशहूर कलाकारों ने गणेश वन्दना, सुदामा चरित्र, श्री कृष्ण रासलीला, वृन्दावन बरसाने की फूलों की होली आदि झांकियों की अद्भुत एवं अनुपम प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कलाकारों में मुख्य रुप से आशू, मयंक, अंकुश, आर्यन ने जीवन्त प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन कबीरादान बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कमल किशोर रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। जागरण में पहुंचे पूर्व कुम्हरावां प्रधान रमेश कुमार मिश्रा उर्फ पुतन्नी महराज ने कलाकारों को सम्मानित करने के साथ ही आयोजक कमेटी को सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जानकीशरण जायसवाल, दिनेश मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, गौरव मिश्रा, अजय यादव, राम अवध यादव, जागेश्वर यादव, संतपाल यादव,शिवराज, टीनू चन्द्रा, सुन्दर, शिवकुमार, राजेंद्र कुमार राज, रामविलास, रामधन, संजय कुमार , सर्वेश कुमार, बुधई, राम शंकर साहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।