लखनऊ आपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राजधानी के सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडलों ने 5ए कालिदास मार्ग आवास पर भेंट की। प्रतिनिधियों ने लखनऊ में निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं के संबंध में भी चर्चा की और अनुरोध पत्र सौंपे। भेंट के दौरान सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भेंट करने वालों में गोमती नगर जनकल्याण महासमिति से डॉ. बी.एन. सिंह महासचिव डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव सी जी नायर, संजय निगम, कोषाध्यक्ष पी आर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।गोमतीनगर जनकल्याण समिति लखनऊ द्वारा रक्षा मंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर गोमती नगर जन कल्याण *महासमिति की स्मारिका का विमोचन भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह* जी द्वारा किया गया।
अन्य भेंटकर्ताओं में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से श्री वाई.के. दीक्षित,कुर्मी क्षत्रिय महासभा से डी.एम. कटियार, सिख समाज से परविंदर सिंह और अन्य, मौर्य कुशवाहा महासभा से विनोद मौर्य, नीमिष नगर योजना से जुड़े प्रतिनिधि मंडल से अजय कुमार मौर्य, प्रजापति महासभा से नन्दलाल प्रजापति, व्यापारी समाज से अशोक मोतियानी अनिल बजाज और समिति के सदस्य तथा लखनऊ मराठी समाज से उमेश कुमार पाटिल ने राजनाथ सिंह से भेंट की ।

प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यों को कराए जाने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *