आरपीआई नें स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था को लेकर खोला मोर्चा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

*​लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड बिजली व्यवस्था से आम जनता को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के वरिष्ठ नेता पवन भाई गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को एक विस्तृत पत्र लिखकर विभाग की “अव्यावहारिक कार्यशैली” पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

पवन भाई गुप्ता ने पत्र के माध्यम से सरकार का ध्यान लखनऊ के गोमती नगर, जानकीपुरम और आशियाना जैसे क्षेत्रों में हाल ही में 20,000 घरों की बिजली काटे जाने की घटना की ओर दिलाया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच सर्वर डाउन होने के नाम पर घंटों बिजली ठप रखना मानवीय संवेदनाओं के विरुद्ध है।

पवन भाई गुप्ता द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर के लिए अनैतिक दबाव बनाना और कनेक्शन काटने की धमकी देना बंद हो। बैलेंस खत्म होते ही बिजली न काटी जाए, बल्कि उपभोक्ता को रिचार्ज के लिए कम से कम 24 घंटे का समय मिले।

उन गरीब परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए जिनके पास स्मार्टफोन या डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ रहे अप्रत्याशित बिलों की पारदर्शी ऑडिट कराई जाए।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद तकनीकी खामियों के कारण घंटों आपूर्ति बहाल न होना विभागीय लापरवाही का प्रमाण है। पवन भाई गुप्ता ने मांग की है कि यदि उपभोक्ता रिचार्ज कर देता है, तो अधिकतम 15-30 मिनट में बिजली आनी सुनिश्चित की जाए।

पवन भाई गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता सरकार के अभियान में सहयोग करती है, लेकिन “स्मार्टनेस” के नाम पर आम नागरिक का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस “तुगलकी” व्यवस्था की तुरंत समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *