लखनऊ भाजपा नेत्री अर्पणा यादव द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने को लेकर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दी तीखी प्रक्रिया बोले झंडा मुलायम सिंह यादव जी की शान था

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के सपा का झंडा जलाने पर बाराबंकी में पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप भड़क गए हैं। गोप ने तीखी प्रकिया देते हुए घटना की निंदा की है और अपर्णा यादव पर कानूनी कार्रवाई करने के संकेत दिए।

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल के गिरने और परिसीमन बिल पास न होने के बाद बीजेपी लगातार विपक्षी दलों के खिलाफ बयानबाजी कर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के शुक्रवार रात लखनऊ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सपा और कांग्रेस का झण्डा जलाया था। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए विपक्षी पार्टियों को महिलाओं के अधिकारों का दुश्मन बताया। वहीं मुलायम सिंह यादव की बहू और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव से जुड़े इस विवाद पर सपा के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *