समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तीसरे बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे में हुए सम्मिलित किया प्रसाद वितरण

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को उत्तर प्रदेश फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा हजरतगंज चौराहा स्थित मीडिया प्वाइंट पर लगाये गये भंडारे में शामिल हुए।
श्री अखिलेश यादव ने भंडारे में श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, लखनऊ मध्य क्षेत्र के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा, पूर्व ओएसडी श्री आशीष यादव सोनू यादव, फोटो जर्नलिस्ट और पत्रकार सर्वश्री सुशील सहाय, मनोज छाबड़ा नंद कुमार, दीप चन्द्र गुप्ता, विकास बाबू, हृदेश चंदेल, रंगनाथ तिवारी, अर्जुन साहू, मोहम्मद इमरान, सुनील कुमार रैदास, शुभम त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, रितेश यादव, सुमित कुमार, नईम अंसारी, आशुतोष त्रिपाठी, शरद शुक्ला, रूपेश कुमार, एरिक थमसन, आजम हुसेन, असफाक, वरिष्ठ पत्रकार शिवसरन सिंह, भारत सिंह, शिव विजय सिंह, स्वपन पाल, संदीप रस्तोगी, विशाल श्रीवास्तव, अरूण शर्मा बबलू, फूलचंद समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मंगलवार के दिन सभी लोग हनुमान जी को याद करते हैं उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आज लखनऊ में कई जगह भंडारों में मैं शामिल हुआ। भंडारों में हमने बड़ी संख्या में लोगों को जुड़ते देखा। यही हमारी मिलीजुली संस्कृति है। यही गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारा है। हमारा संविधान बताता है कि हर एक के प्रति प्रेम, भाईचारा, दया और अपनापन रखना है। इसी से हमारा देश मजबूत होगा। उन्होंने भंडारे की परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए सभी फोटो जर्नलिस्टो को बधाई दी।
इसके साथ ही श्री अखिलेश यादव आज राजभवन के सामने स्थित मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा में भी शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया। वहां पुजारी जी ने श्री अखिलेश यादव को जीवन में सफलता का आशीर्वाद दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *