लखनऊ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को ज्ञापन देकर मांग की है कि पूरे प्रदेश में अविलम्ब अभियान चला कर मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट मतदाता, मृतक मतदाता, अनुपस्थित मतदाता, शिफ्टेड मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाये जाए जिससे कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न हो सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद मैनपुरी, 108-भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 252 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 347, 354, 355, 356, 357, 358 पर मतदाता अनीता पिता/पत्नी धनीराम का नाम 6 बार दर्ज है। सभी की उम्र 52 वर्ष और सभी का मकान नम्बर 46 दर्ज है। इस प्रकार एक ही मतदाता अनीता का नाम एक ही बूथ के एक ही पेज पर 6 बार दर्ज हुआ है।
पोलिंग बूथ संख्या 134, 20, 379, 435, 57 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 511, 108, 645, 585, 329 पर सभी 5 क्रम संख्या पर एक ही मतदाता पूजा पिता/पत्नी राहुल कुमार सभी की उम्र 27 वर्ष 5 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 250 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशरू 758, 768, 797, 809 पर एक ही मतदाता पूनम कुमारी पिता/पत्नी लाल बहादुर सिंह सभी में उम्र 40 वर्ष दर्ज है। मतदाता का नाम 4 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 308 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 777, 781, 782, 783 में एक ही पेज पर एक ही मतदाता सोनम पिता/पत्नी दुष्यंत कुमार उम्र 39वर्ष 4 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी, 108-भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 4379 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। मतदाताओं का नाम कहीं 6 बार, कहीं 5 बार, कहीं 4 बार, कहीं 3 बार और कहीं 2 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी 107-मैनपुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 348, 349 के मतदाता क्रम संख्या 744, 745, 746, 739 पर एक ही मतदाता बेबी पिता/पत्नी शिवम कुमार सभी में उम्र 39 वर्ष 4 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 284, 67, 88 मतदाता क्रम संख्या 474, 121, 654 पर एक ही मतदाता अजय कुमार पिता का नाम राम प्रकाश सभी में उम्र 30 वर्ष दर्ज है। मतदाता का नाम 3 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 300, 301 के मतदाता क्रम संख्या 96, 559, 593 पर एक ही मतदाता अजीत शाक्य पिता का नाम रामनाथ शाक्य सभी में उम्र 26 वर्ष 3 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 395, 317, 390 के मतदाता क्रम संख्या 181, 42, 329 पर एक ही मतदाता अनीता पिता/पत्नी संजीव कुमार सभी में उम्र 41 वर्ष 3 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी, 107-मैनपुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 4377 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। और एक ही मतदाता का नाम कहीं 6 बार, कहीं 5 बार, कहीं 4 बार, कहीं 3 बार और कहीं 2 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी 110-करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 183, 280, 283, 7 के मतदाता क्रम संख्या 437, 771, 363, 480 पर एक ही मतदाता नीलम पिता/पत्नी अनिल कुमार सभी में उम्र 30 वर्ष 4 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 451 के मतदाता क्रम संख्या 607, 645, 647 पर मतदाता अर्जना पिता/पत्नी रनवीर सभी में उम्र 19 वर्ष 4 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 490, 492 पर एक ही मतदाता राजीव पिता का नाम राममूर्ति उम्र 22 वर्ष 4 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी, 110-करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 5776 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। और एक ही मतदाता का नाम कहीं 6 बार, कहीं 5 बार, कहीं 4 बार, कहीं 3 बार और कहीं 2 बार दर्ज है।
जनपद मैनपुरी 109-किशनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 209, 241, 274, 334, 411 के मतदाता क्रम संख्या 341, 409, 245, 404, 43 पर एक ही मतदाता रीना देवी पिता/पत्नी मनोज कुमार सभी में उम्र 37 वर्ष 5 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 157, 159, 158 के मतदाता क्रम संख्या 812, 831, 934, 935, 1032 पर एक ही मतदाता विशाल सिंह पिता का नाम शिव सिंह सभी में उम्र 20 वर्ष 5 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 41 मतदाता क्रम सख्या 531, 532, 534, 535 पर एक ही मतदाता नारायण दत्त तिवारी पिता का नाम गंगाशरन तिवारी सभी में उम्र 36 वर्ष सभी का मकान नं0-7, 4 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 20, 232, 307, 76 मतदाता क्रम सख्या 464, 102, 170, 294 पर एक ही मतदाता प्रियंका पिता/पति का नाम प्रदीप कुमार सभी में उम्र 27 वर्ष 4 बार दर्जा है।
जनपद मैनपुरी, 109-किशनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 4692 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। और एक ही मतदाता का नाम कहीं 6 बार, कहीं 5 बार, कहीं 4 बार, कहीं 3 बार और कहीं 2 बार दर्ज है।
जनपद श्रावस्ती, 289-भिनगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 432, 219, 49, 429, 279, 28, 386 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 987, 662, 349, 713, 298, 638, 152, 112, 52, 40 पर मतदाता अनीता देवी पिता/पत्नी अनिल कुमार का नाम 10 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 380, 395, 429, 138, 14, 427, 282, 313, 779 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 64, 398, 618, 330, 39, 685, 116, 773, 719 पर मतदाता सुनीता देवी पिता/पत्नी शिवकुमार का नाम 9 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 79, 21, 74, 36, 373, 169, 96 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 564, 466, 844, 431, 378, 76, 240 पर मतदाता का नाम गीता देवी पति/पत्नी रमेश कुमार का नाम 6 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 334, 441, 197, 284, 313, 395 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 416, 485, 993, 639, 549, 114 पर मतदाता आरती देवी पिता/पत्नी अजय कुमार का नाम 6 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 161, 289, 344, 227, 339, 68 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 410, 661, 29, 881, 482, 506 पर मतदाता सुनीता देवी पिता/पत्नी राजेश कुमार का नाम 6 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 119, 205, 425, 217, 306, 315 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 533, 127, 77, 106, 151, 544 पर मतदाता सुनीता देवी पिता/पत्नी रमेश कुमार का नाम 5 बार दर्ज है।
289-भिनगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लगभग सभी पोलिंग बूथों पर करीब 400 मतदाताओं के नाम कहीं-कहीं 9 बार, कहीं-कहीं 6 बार, कहीं-कहीं 5 बार और बड़ी संख्या में 3 बार, 2 बार डुप्लीकेट नाम दर्ज है।
जनपद श्रावस्ती, 290-श्रावस्ती विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 278, 94, 311, 353, 131, 191, 274, 30, 170, 389 के मतदाता क्रम संख्या क्रमशः 425, 647, 424, 5, 454, 214, 751, 381, 155, 304 पर मतदाता मनोज कुमार पिता मनोज कुमार का नाम 10 बार दर्ज है। सबसे आश्चर्यजनक है, कि मतदाता का नाम मनोज कुमार और पिता का नाम भी मनोज कुमार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 374, 365, 479, 251, 425, 345, 429 पर मतदाता मंजू देवी का नाम 7 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 374, 409 पर मतदाता मझिला पत्नी नन्कऊ का नाम 2 बर दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 25 पर मतदाता मतुल पत्नी रिजवान का नाम 2 बार दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 396, 431 पर मतदाता मनीराम पत्नी कगौती का नाम 2 बार दर्ज है।
290-श्रावस्ती विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 3000 से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम दर्ज है।
जनपद झाँसी, 223-झाँसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- पोलिंग बूथ संख्या 151 पर मृतक मतदाता देवीदास, प्रेमवती, रामपाल, रामरती, ओम प्रकाश वर्मा, क्रान्ती देवी वर्मा, श्रीमती संपत सभी मृतक मतदाताओं का नाम दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 188 पर मृतक मतदाता गोकुल व राम कुमार दोनों मृत मतदाताओं का नाम दर्ज है।
पोलिंग बूथ संख्या 336 व 337 पर मतदाता क्रमशः धनीराम झां व छोटेलाल दोनों मृत मतदाताओं के नाम दर्ज है।
223-झाँसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में मृतक मतदाताओं के नाम दर्ज है।
प्रदेश में 403 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो में 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथों पर 27 अक्टूबर 2025 से लेकर 166 दिन तक SIR प्रक्रिया के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची में सभी विधान सभाओं में प्रत्येक बूथ पर बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता, मृतक मतदाता, अनुपस्थित मतदाता, शिफ्टेड मतदाता के नाम दर्ज हैं। भारत निर्वाचन आयोग के शाफ्टवेयर पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी माँग करती है कि जनपद मैनपुरी 108-भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 4379 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। तथा 107-मैनपुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में 4377 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। तथा 109-किशनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 4692 से अधिक मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। तथा 110-करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 5776 मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। एक ही मतदाता का नाम 6 बार से अधिक, 5 बार से अधिक, 4 बार से अधिक, 3 बार से अधिक, 2 बार दर्ज है। तथा जनपद श्रावस्ती 290-श्रावस्ती विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बडी संख्या में मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट के रूप में दर्ज है। तथा 289-भिनगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम तथा 223-झाँसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में बडी संख्या में मृतक मतदाताओं के नाम दर्ज है।
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 27 अक्टूबर 2025 को SIR की घोषणा की और 04 नवम्बर 2025 से 166 दिन तक SIR प्रक्रिया के बाद 10 अप्रैल 2026 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। मतदाता सूची में SIR प्रक्रिया के बाद भी प्रदेश की 403 विधान सभा में 1 लाख 77 हजार 516 पोलिंग बूथो की मतदाता सूची में हर विधान सभा में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता का नाम दर्ज है तथा मृतक, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं का नाम दर्ज है। भारत निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे है। कि मतदाता सूची अभी भी शुद्ध एवं दुरूस्त नहीं है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ को सर्वश्री के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *