नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण सरोजनीनगर के रक्षा गौरव को नई पहचान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विकसित नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता की और इस महत्वपूर्ण पहल के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

₹42 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित यह शौर्य वाटिका भारतीय नौसेना के साहस, पराक्रम और तकनीकी उत्कृष्टता को समर्पित है। इसमें लगभग तीन दशक तक राष्ट्रसेवा करने वाले युद्धपोत आईएनएस गोमती को खुले संग्रहालय के रूप में स्थापित किया गया है। नौसैनिक तोप, युद्ध उपकरण, ऐतिहासिक अवशेष और समुद्री सुरक्षा से जुड़े प्रदर्शन युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य सम्मान की भावना को मजबूत करेंगे।

सरोजनीनगर में रक्षा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ तेजी से विकसित हो रही हैं। ₹300 करोड़ से अधिक की लागत से ब्रह्मोस एकीकरण एवं परीक्षण केंद्र तथा मिसाइल निर्माण परिसर, लगभग ₹500 करोड़ के निवेश से विशेष धातु एवं वैमानिकी सामग्री निर्माण परियोजना, उन्नत रक्षा परीक्षण अवसंरचना और डीआरडीओ की ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अवरक्त संवेदक निर्माण परियोजनाएँ क्षेत्र को रक्षा अनुसंधान, परीक्षण और स्वदेशी तकनीक का प्रमुख केंद्र बना रही हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी तथा रोजगार, निवेश, तकनीकी विकास और औद्योगिक प्रगति के नए अवसर सृजित होंगे। सरोजनीनगर आज रक्षा आत्मनिर्भरता, स्वदेशी अनुसंधान और राष्ट्रीय सुरक्षा के नए युग का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *