पहले हृदय और लीवर बदलते थे अब तो कलेजा और बुद्धि भी बदल जा रही है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद सरस्वती महाराज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

एक समय था गुजरात के मुख्यमंत्री ने गुलाबी क्रान्ति (गौहत्या) पर अपना दुख व्यक्त किया था , फिर वो देश के प्रधानमंत्री बन गए और इसी देश में गुलाबी क्रान्ति (गौहत्या) चार गुणा बढ गया । लेकिन उनका कलेजा अब नहीं दुखता इसका मतलब उन्होने अपना कलेजा बदल लिया , पुराने कलेजा में दर्द होता था नए में कोई दर्द नहीं होता बल्कि खुशी होती है ।
गौमांस बेचने के लिए हलाल सर्टिफिकेट लेकर धडल्ले से विदेशों में गौमांस बेचा जा रहा है ।

दूसरी ओर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वो पुराना बयान जिसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाकर योगी आदित्यनाथ ने गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने की बात कही थी ।

2016 में जंतर-मंतर जाकर भाषण दिया था उसके 383 दिन बाद वे सूबे के मुख्यमंत्री बने ।

हम आपसे पूछना चाहते हैं तब से आपको उस आन्दोलन की याद आई आई ?
नहीं आई ।

और अब जब आप गद्दी पर बैठ गए हमलोगों ने याद दिलाने की कोशिश और याद आते ही आप कह रहे हैं कि ‘मां को घोषणा की आवश्यकता नही है’ गौमाता- राष्ट्रमाता घोषणा करने की क्या जरूरत है ?

2016 में जो आपकी बुद्धि थी वो आज पूरी तरह बदल चुकी है , इसका मतलब आपकी बुद्धि का और प्रधानमंत्री के कलेजा का पूरी तरह ट्रांसप्लांट हो चुका है , बदल चुका है पहले उसमें दर्द होता था पीडा होती थी पर अब ???
गविष्टि यात्रा के 31वें दिन आज 3 जून 2026 को ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज द्वारा निर्गत सन्देश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *