सहारनपुर समाजवादी जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाया नियुक्तियों पर लूट का आरोप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जनपद में भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल पर हुई नियुक्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप लगाते हुए सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा 10 वर्ष के कार्यकाल में 22 परीक्षाएं संपन्न कराएंगे जिसमें पीडीए के 14514 पदों की लूट की गयी, जो संविधान पद्धत अधिकारों का हनन है।
जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद आज अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकाल में पीडीए आरक्षण लूट पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में संविधान में प्रदत्त अधिकारों का पूरी तरह हनन किया जा रहा है और 10 वर्ष के कार्यकाल में नियुक्ति के नाम पर आरक्षण में लूट की गई है। उन्होंने कहा कि 65000 शिक्षक भर्ती में 29.22 की लूट की गई है। 2022 में सरकार ने खुद शिक्षक भर्ती में सही रूप से आरक्षण लागू नहीं किया है। वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती 2019 में पीडीए के 88 पदों, बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बर्थ 2021 में पीडीए के 5 पदों, एडेड जूनियर हाई स्कूल भर्ती 2021 में पीडीए के 127 पदों, सहायक शिक्षक भर्ती में पीडीए के 429 पदों, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में पीडीए के 232 पदों पर लूट हुई है।
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, विधायक उमर अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी, पूर्व मंत्री मंगाराम कश्यप, ममता चौधरी, रमेश पवार, चौधरी सलीम अख्तर, रतन यादव, चौधरी अब्दुल गफूर, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, ताहिर हसन, चौधरी आबूबाकर, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी, हसीन कुरैशी, फरहान खान, शाहिद मंसूरी, जिंदा हासन सांसद प्रतिनिधि, सैयद हसना, वेदपाल पटनी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *