हरौनी में तारा शक्ति केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई दिशा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से आज हरौनी स्थित तारा शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र की संचालिका शिवानी जी क्षेत्र की महिलाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के झंडे सिलने का कार्य प्रदान किया गया, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

तारा शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई सहित विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे स्वावलंबन की ओर अग्रसर होकर अपने परिवार एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

“सीखें सिलाई, बढ़ाएं कमाई” के संकल्प के साथ यह केंद्र महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *