यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार, खान सर की कोचिंग पर हुए बवाल के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान प्रिंस यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गया था और वहां एक गेस्ट हाउस में छिपकर रह रहा था।
बताया जा रहा है कि उसी गेस्ट हाउस में उसे गोली मारी गई। घटना की खबर से सनसनी फैल गई है। इधर, मुसल्लहपुर हाट में खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले में रौशन आनंद पहले से जेल में बंद हैं।
कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और उसके बाद हुए हंगामे ने पटना में काफी चर्चा बटोरी थी। अब प्रिंस यादव की हत्या के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि नेपाल में हुई हत्या की परिस्थितियों, वहां उसकी मौजूदगी और संपर्कों की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।