साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह के गौरवपूर्ण सम्मान की घोषणा से उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और उनसे स्नेह रखने वाले सभी लोगों में हर्ष और गर्व की लहर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

मुज़फ्फरनगर।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने आज गृहमंत्री शाह की और से मिले गृहमंत्री दक्षता पदक देकर से साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह का किया सम्मान हैं।साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह को उनके 2019 में में हत्या की विवेचना में बेहतरीन योगदान देकर घटना का खुलासा करने पर भी यह सम्मान दिया गया हैं यह भी उल्लेखनीय हैं कि साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह उनकीं बेहतरीन विवेचना, सराहनीय कार्य या उत्कृष्ट सेवा के लिए पहले भी कई प्रशंसा पत्र परस्ती-पत्र से नवाजा जाना एक बहुत ही प्रतिष्ठित उपलब्धि है। यह सम्मान आमतौर पर किसी बड़ी घटना का खुलासा पर दिया जाता है बल्कि साइबर ठगी के बड़े मामलों को सुलझाने, डिजिटल साक्ष्य जुटाने या अपराधियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान पर पुलिस विभाग या शासन द्वारा दिया जाता है। साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह को सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि अपराधियों व साइबर क्राइम के खिलाफ मुहिम की दिशा में किए गए उनके अनुकरणीय कार्यों की भी सशक्त स्वीकृति है। इस गौरवपूर्ण सम्मान की घोषणा से उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और उनसे स्नेह रखने वाले सभी लोगों में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतरीन कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *