यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं युवाओं को खेल किट देकर किया गया प्रोत्साहित
लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित जनसंपर्क एवं समस्या समाधान अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के 171वें संस्करण का आयोजन अर्जुनगंज मंडल के ग्राम घुसवल कलां में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धा पेंशन (5), विधवा पेंशन (6), हैंडपंप रिबोर (1), मंदिर सौंदरीकरण (1), रोड एवं नाली निर्माण (2), स्कूल सौंदरीकरण (2), आयुष्मान कार्ड (6), राशन कार्ड (3), पार्क निर्माण (1), कॉलोनी की साफ-सफाई (1), किसान सम्मान निधि (1), आधार कार्ड (1) एवं हैंडपंप (1) से संबंधित मांगें शामिल रहीं। प्राप्त आवेदनों में से 6 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर विज़न प्लस के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों का विस्तृत नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में 88 नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 54 जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 185वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। वहीं 120वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उन्हें नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान अर्थांश साहू (कक्षा 10, 82%), अनुष्का यादव (कक्षा 12, 89%), अथर्व जायसवाल (कक्षा 10, 87%) तथा सुहानी कनौजिया (कक्षा 12, 70.8%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्राप्त सभी आवेदनों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया। कुल 31 प्राप्त आवेदनों में से 6 आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में तारा शक्ति रसोई के अंतर्गत जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में मोहित तिवारी (मंडल अध्यक्ष), विवेक सिंह (मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री), कुलदीप पाण्डेय, प्रसेनजीत दास, दिवाकर सिंह, आशीष प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र राजपूत, तेज नारायण सिंह (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), राजेश पाल, राम सागर रावत, बीरेन्द्र सिंह, राजकुमार पाल, शिवकुमार सिंह, राम नारायण शर्मा, राम कुमार विश्वकर्मा, रमापति तिवारी, चंद्रदेव रावत, कैलाश रावत, कृष्ण कुमार जायसवाल, अजय कुमार रावत, पारो, सूरज पासी, रामचन्द्र , अरविंद शर्मा, अरविंद गुप्ता, हरिद्वार, महेन्द्र कुमार सुलेरे, चंद्रदीप, दीवानचंद्र, रामजी पाल, ननकऊ गुप्ता, मंशाराम, सन्नो वाल्मीकि, रेखा रावत, सुमनलता, दीपक कुमार, मुकेश यादव, बाबू सिंह चौहान, बीरेंद्र सिंह, संजय कुमार, विनीता अवस्थी, रामलोटन, चंद्रशेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और द्वार पर ही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।