भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह किया शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून से 21 जून तक मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के गुलाब वाटिका, चंदर नगर में योग सप्ताह का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा किया गया। योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए योग साधना की तथा उपस्थित लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देश योग को स्वस्थ जीवन का आधार मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग को केवल एक आयोजन न समझें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योगाभ्यास से न केवल व्यक्ति निरोग रहता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मकता और अनुशासन का वातावरण बनता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद पीयूष दीवान, बबलू मिश्रा, आदर्श मिश्रा एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *