लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सघन अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– जोन-3 एवं जोन-7 में बड़ी कार्रवाई, गुमटियां, ठेले और अवैध संरचनाएं हटाई गईं

लखनऊ। शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को व्यापक स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों, नालों तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

*जोन-3 में गल्ला मंडी से केशवनगर मोड़ तक चला अभियान*

नगर निगम के जोन-3 में जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव के निर्देश पर 296 टीम के सहयोग से गल्ला मंडी से केशवनगर मोड़ तथा कपूरथला से नेहरू बाल वाटिका पार्क तक अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 4 अवैध गुमटियां एवं 6 ठेले हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की चेतावनी भी दी।

*जोन-7 में लेखराज मेट्रो स्टेशन से नीलगिरी तक हुई कार्रवाई*

नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जोन-7 के जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लेखराज मेट्रो स्टेशन से नीलगिरी तक सड़कों की दोनों पट्टियों, नालियों एवं नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 3 लोहे के काउंटर, 4 ठेले, 3 ठेलियां तथा 4 गुमटियां हटाई गईं। अभियान में कर अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम एवं 296 टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *