लखनऊ समाजवादी पार्टी मुख्यालय में नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में प्रबुद्ध समाज की अहम बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयंती समारोह की तैयारी के सम्बंध में प्रबुद्ध समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आए हुए सभी नेताओं तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम संयोजक सांसद श्री सनातन पाण्डेय बलिया ने की। बैठक की अध्यक्षता नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने की।
संचालन श्री मणींद्र मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने किया। बड़ी संख्या में आए प्रबुद्धजनों ने एकस्वर में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने तथा श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
श्री सनातन पाण्डेय ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रबुद्धजनों का विशाल आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अखिलेश यादव जी होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री राजीव राय सांसद, अमिताभ बाजपेयी विधायक, संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक, आशुतोष उपाध्याय, बैजनाथ दुबे, रमेश दुबे, प्रो0 बी.पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, मस्तराम मिश्रा, सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सर्वश्री तारकेश्वर मिश्रा पूर्व मंत्री, जयेश प्रसाद, अरविन्द गिरि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, पूजा शुक्ला, राजा चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय, शर्मिला महाराज, सुशील चन्द्र दुबे, सुरभि शुक्ला, अमरपाल शर्मा, मनोज शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, धनंजय उपाध्याय, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रदीप शर्मा, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, केडी, कार्तिक तिवारी, कौस्तुभ त्रिपाठी, राजेश शर्मा, एसएस तिवारी, मयंक शुक्ला, राम भजन चौबे, अभिषेक दीक्षित, मनोज चौबे अनुराग मिश्रा, अभिषेक, गोपाल अग्निहोत्री, आनंद शुक्ला, आशुतोष ओझा, सुजीत पाण्डेय, सुमंत तिवारी, डॉ. भानु त्रिपाठी, रमेन्द्र त्रिपाठी, प्रवीन पाठक, वीरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज मिश्रा आलोक त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाण्डेय, रवि मिश्रा, मनोज पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, मयंक पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, पूजा शुक्ला भसीन, राहुल त्रिपाठी, तनुज पाण्डेय, संजय मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अर्पित त्रिवेदी, अवधेश पाठक, जितेन्द्र मिर्जापुरी, राकेश दुबे, सागर पाठक, भवानी पाण्डेय, सुधीर दूबे, जय प्रकाश चेखुर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *