मामला ग्राम खैरी का, एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच ग्राम खैरी में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के कथित गबन और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले दीपेश कुमार पुत्र नरेंद्र पाल उर्फ राहुल तथा ग्राम कैथी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र परमलाल ने बुधवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत खैरी में क्षेत्र पंचायत द्वारा वर्ष 2024-25 के दौरान कई विकास कार्य कराए जाने का दावा किया गया, जबकि वास्तविकता में मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ। इसके बावजूद संबंधित कार्यों का भुगतान निकाल लिया गया। शिकायत करने वालों ने विशेष रूप से जलरोक बांध निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए बताया कि गोपाल के खेत से देवगांव मेड़े तक जलरोक बांध निर्माण का कार्य दर्शाया गया है, जिसका वर्क आईडी 3138006 डब्ल्यूसी/958486255824133747 है। इस कार्य के नाम पर लगभग 5.02 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस मामले की पूर्व में भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्रदेश स्तरीय टीएससी अथवा चीफ टीएससी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि कथित भ्रष्टाचार की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो सके। फिलहाल शिकायत के बाद मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *