मार्कंडेयश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक 10 मीटर चौड़ी सड़क का भूमि पूजन किया विधायक ने

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक काम होने जा रहा है, मार्कंडेयश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए बुधवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भूमि पूजन किया है। इस परियोजना पर लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माना जा रहा है कि इस सड़क के बनने से नगर में यातायात व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों में विधानसभा क्षेत्र की कोई भी सड़क चलने लायक नहीं थी। जब से केंद्र में मोदी और राज्य में योगी सरकार आई है तब से विकास को नए आयाम मिले हैं।
दो किलोमीटर लंबी इस सड़क की वर्तमान में चौड़ाई 7 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। मार्कंडेयश्वर तिराहे पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि यातायात भी अधिक सुरक्षित बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया, जिसके बाद इस परियोजना के लिए बजट स्वीकृत किया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को आधुनिक स्वरूप मिलेगा और नगरवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह सड़क एक तरह से नगर की जीवनरेखा है। साथ ही यह सड़क शहर और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग के रूप में भी उपयोग की जाती है। उन्होंने कहा, आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। संचालन मनीष नगरिया ने किया। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या में काफी कमी आएगी और व्यापारिक तथा शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच आसान होगी। इससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता लोक निर्माण विभाग के एई नंदकिशोर, जेई हेमंत, सुनील, डॉ. केशव सिंह, अनिल कपूर, सीमा अहिरवार, दंगल यादव, माधव यादव, अशोक गुर्जर, अनिल अग्रवाल, विक्रम सिंह तोमर, विकास पटेल धनौरा, ओम प्रकाश कुशवाहा, राजेश्वरी यादव, मधु सोनी, रोशनी सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *