यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर नगर में लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की तथा कानपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ विकास संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर संकलित कर शीघ्र कार्ययोजना शासन को प्रेषित की जाए, जिससे आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान कर समयबद्ध रूप से कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
मुख्यमंत्री ने गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उन मामलों में संबंधित फर्मों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, राज्य राजमार्गों, दीर्घ एवं लघु सेतु, आरओबी/आरयूबी, धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों, फ्लाईओवर तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।