यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
जहाँ एक तरफ पूरे देश में कॉन्ग्रेस पार्टी आपने नेता राहुल गाँधी का जन्म दिन मना रही इसी क्रम गांधी परिवार की कर्मभूमि
अमेठी में आज कांग्रेस मुख्यालय, गौरीगंज में संविधान के सशक्त रक्षक, जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी साथियों ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके संघर्षपूर्ण नेतृत्व की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।