विरासत का सम्मान, विकास का अभियान मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का किया अनावरण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद अयोध्या में वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा के अनावरण तथा ₹378 करोड़ से अधिक लागत के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विरासत, महान विभूतियों और आस्था के केंद्रों का सम्मान एवं संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश सरकार विकास और विरासत के समन्वय के साथ ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन तथा जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *