यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
मुजफ्फरनगर जनपद में जिले की सभी विधानसभाओं पर पीडीए पंचायत के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारी को रूप दे रहे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का पूर्व सांसद कादिर द्वारा अपने आवास पर जिले भर के आमंत्रित एकजुट सपा नेताओं को रात्रि भोज कार्यक्रम के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर भारी संख्या में जुटे सपा नेताओं को एकजुट देखकर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता व सक्रियता से ही समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी।
पूर्व सांसद कादिर राणा सहित जिले भर के मौजूद दिग्गज सपा नेताओं ने पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का स्वागत व अभिनंदन करते हुए उनको आश्वस्त किया कि जिले की सभी सीटों पर जीत के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। स्वागत में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,पूर्व मंत्री महेश बंसल,फारुख हसन, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल,प्रदेश सचिव बृजराज सैनी,पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फीकार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी,पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि,सपा नेता साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, राष्ट्रीय सचिव सपा अनु० प्रकोष्ठ दर्शन सिंह धनगर,प्रदेश सदस्य डॉ नरेश विश्वकर्मा,देशपाल पांचाल, सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,जिला उपाध्यक्ष रविकांत त्यागी, अंकित शर्मा,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव वंशराज चौहान, नासिर खान,हाजी गुफरान तेवड़ा,बालेंद्र मौर्य,अनुज गुर्जर,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,वकीला बेगम,सैयद अलबाब, युधिष्ठिर पहलवान, जोनी कुमार,सलीम राणा,प्रधान सैयद परवेज हसन सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधानसभा मीरापुर के मोरना तथा विधानसभा के पुरकाजी के पचेन्डा में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री रामआसरे विश्वकर्मा थे।
पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में पीडीए वर्ग के पिछड़ो दलितों अल्पसंख्यको पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न और अत्याचार हुए हैं। भाजपा राज में पुलिस के द्वारा जितने भी फर्जी इनकाउंटर किये गये है उसमें 60 प्रतिशत पीडीए वर्ग के पिछड़े दलित अल्पसंख्यक के हुए है। गौतमबुद्ध नगर में सुमित गुर्जर झांसी में पुष्पेन्द्र यादव सुल्तानपुर में मंगेश यादव सुल्तानपुर जौनपुर में त्रिभुवन कोरी आदि का पुलिस के द्वारा फर्जी इनकाउंटर हुआ है।
भाजपा राज में पुलिस हिरासत में 15 मौते हुई है जिसमें 9 केवल पीडीए वर्ग की मौतें हुई है जिनमें पुजारी यादव जौनपुर अरुण बाल्मीकि आगरा जियाउद्दीन अम्बेडकर नगर मनीष गुप्ता गोरखपुर फैजल उन्नाव गौतम बहेढिया देवनारायण यादव गोण्डा श्याम कन्नौजिया बरेली अमन गौतम लखनऊ सभी पीडीए वर्ग से हैं जिनकी भाजपा राज में पुलिस हिरासत में मौत हुई है।
भाजपा सरकार भेदभाव की नीति पर चलकर जाति देखकर बुलडोजर की कार्यवाही की है। अब तक कुल 24 बुल्डोजर की कार्यवाही में 22 केवल पीडीए वर्ग के ऊपर कार्यवाही किया गया है। प्रयागराज में जावेद मुहम्मद अयोध्या में मोदी खान कानपुर देहात में प्रमिला दीक्षित पर बुल्डोजर की कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में जेलों में बन्द विचाराधीन कैदियों में 75 प्रतिशत केवल पीडीए यानी पिछड़े, दलित, मुसलमान है जो किसी न किसी साजिश के शिकार होकर जेलों में सजा काट रहे हैं।
पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज में विश्वकर्मा समाज की 40 हत्याएं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं की गयी। अत्याचार करने वाले ज्यादातर भाजपा के समर्थक और अगड़े वर्ग के है। भाजपा सरकार का अपराधियों पर समर्थन है।इन सभी घटनाओं का संज्ञान मैंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को दिया। श्री अखिलेश यादव जी ने अधिकांश घटना में विश्वकर्मा परिवार की मदद की। गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा को बचाने के लिये अगर माननीय श्री अखिलेश यादव जी नहीं खड़े होते और परिवार की आर्थिक मदद नहीं की होती तो विश्वकर्मा परिवार को कभी न्याय नहीं मिलता। हत्या करने वाले हम लोगों के ऊपर पत्थर चलाने वाले मुख्यमंत्री के सजातीय लोग थे जिसमें हमारा खून भी बहा। आप सोच सकते हो भाजपा परेशान करने के लिये किस हद तक उतर सकती है। इसलिए सभी एकजुट हो जाओ और अपना सम्मान नौकरी रोजगार बचाने के लिये समाजवादी पार्टी का साथ दो समाजवादी पार्टी को जिताओ और समाजवादी सरकार बनाकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पूर सांसद कादिर राना चौधरी इल्म सिंह यशवीर बाल्मीकि वंशराज चौहान लियाकत अली सुभाष धीमान मोनिका सिंह सोमपाल भाटी देशवाल पांचाल डा नरेश विश्वकर्मा युधिष्ठिर पहलवान चौधरी ओमपाल सिंह रविकांत त्यागी विनय पाल आदि ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनिने हेतु विचार व्यक्त किए।