उत्तर प्रदेश महराजगंज जनपद में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति जाति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

महराजगंज जनपद में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की समीक्षा एवं पीडीए की बैठक सम्पन्न हुआ। 2027 चुनाव में अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठना मजबूत करने को कहा गया समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवि गोंड बड़कू ने आदिवासी समाज पर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार के खिलाफ सभी लोग को अभी से एकजुट होने की अपील किया कहा कि भाजपा सरकार अबतक पीडीए समाज के साथ सिर्फ छलावा कर रही है समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास कार्यों को अपना बताकर फीता काट रही है पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने सरकार बने पर बेटियों की शिक्षा मुफ्त करने का वादा किया है सपा सरकार में छात्र छात्राओं को लैपटॉप टैबलेट देकर शिक्षा में क्रांति लाने का काम किया था।
बैठक में जनजाति जिलाध्यक्ष श्री रमेश गोंड, जनजाति प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्री धीरजमणि थारू उर्फ भोला चौधरी, कमलेश गोंड, भिक्खु प्रसाद, अनिल गोंड, अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *