यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
अमरोहा जनपद में विधानसभा हसनपुर के नगर स्थित कमाल पैलेस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मानित समाजवादी पार्टी पूर्व नगर अध्यक्ष श्री बाबू कुरैशी ने की।
सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर संगठन की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत कमाल पैलेस से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालकर प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल बेरोजगारी, खाद एवं यूरिया की बढ़ती कीमतों के विरोध में एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज बनकर उनके हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
इस शुभ अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती निर्वेश देवी श्री शमशेर मुखिया चंदनपुर वाले, श्री राजकुमार प्रधान, श्री चरन सिंह प्रधान, श्री अजय पाल सिंह यादव प्रधान, भूरे सिंह खड़कवंशी प्रकाश सिंह खड़कवंशी नरेश खड़कवंशी श्री चंद्रपाल खड़कवंशी श्री नंदू सिंह खडकवास की श्री भोजराम सिंह खड़कवंशी पूर्व प्रधान श्री टिंकू गुर्जर, मुनशरीफ सैफी, श्री अंसार प्रधान, श्री इमरान प्रधान, श्री रमेश प्रधान, राष्ट्रीय सदस्य मेहताब चौधरी, श्री राजपाल सिंह चौहान, श्री जाकिर प्रधान, पूर्व प्रधान श्री रईस अहमद श्री दुष्यंत कुमार, प्रधान पति श्री भूप सिंह, श्री अमित कुमार यादव, श्री पप्पू यादव, पूर्व प्रधान श्री रईस अहमद, श्री अल्ताफ सैफी, श्री कामिल सैफी, श्री राहुल सैफी, डॉक्टर रहीम सैफी, डॉक्टर रिहान चौधरी, शारिक अंसारी, श्री अजमान, श्रीमती रूबी कौशल सपा नेता, श्री अमित गुर्जर, डॉक्टर नाजिम अलवी, चौधरी इंशाल्लाह, जाकिर चौधरी, श्री इकबाल सैफी, कविंद्र गुर्जर एवं समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे