लखनऊ सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग लगातार युवाओं में खेल के प्रति उत्साह अनुशासन और आत्म विश्वास का कर रही संचार डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग लगातार क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले जा रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश, समर्पण और खेल भावना आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शनों का दिन रहा। इंटर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच संख्या 23 में नेशनल पब्लिक स्कूल और गोविंद एसएस इंटर कॉलेज के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें गोविंद एसएस इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में श्री शांतनु जी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंटर-स्कूल मैच संख्या 24 में राजकीय बाल शिक्षा निकेतन की टीम निर्धारित समय पर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी, जिसके चलते प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सेंट फ्रांसिस स्कूल को वॉकओवर प्रदान कर विजेता घोषित किया गया।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबलों में लीथल 11 क्रिकेट क्लब ने मानस नगर क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित किया। श्री शशि सिंह जी ने 29 रन, 2 विकेट, 2 कैच और 1 रन आउट के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ मैच का रुख बदल दिया और मैन ऑफ द मैच बने।

पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब और ईस्ट टाइगर क्रिकेट क्लब के बीच निर्धारित मुकाबले में ईस्ट टाइगर समय पर मैदान पर उपस्थित नहीं हो सका, जिसके कारण पीजीआई मौलवी खेड़ा क्रिकेट क्लब को वॉकओवर देकर अगले दौर में प्रवेश दिया गया।

ड्रीम ब्लास्टर क्रिकेट क्लब ने द अनप्रिडिक्टेबल क्लब को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में श्री अमित मलिक जी को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ब्लेज 11 ने स्टूडेंट ऑफ 11 के विरुद्ध एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से प्रभावशाली जीत हासिल की। श्री हृदय जी ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने।

इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मैच संख्या 58 में नुर्दी खेड़ा क्रिकेट क्लब के समय पर मैदान पर न पहुँचने के कारण राइजिंग टाइटंस क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान कर विजेता घोषित किया गया।

सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। विशेष रूप से श्री शांतनु जी, श्री शशि सिंह जी, श्री अमित मलिक जी एवं श्री हृदय जी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को निरंतर मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *