गांव-गांव तक पहुँची जनसेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई मजबूती — डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान, जनकल्याण को मिली गति — डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित जनसंपर्क एवं समस्या समाधान अभियान “आपका विधायक, आपके द्वार” के 172वें संस्करण का आयोजन सरोजनीनगर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेंती के मजरा कल्लनखेड़ा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जनआवेदन प्राप्त कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं जनसुविधाओं से संबंधित कुल 19 आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में रोड एवं नाली निर्माण/मरम्मत से संबंधित 2 आवेदन, आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु 2 आवेदन, किसान सम्मान निधि से संबंधित 1 आवेदन, हैंडपंप स्थापना/मरम्मत हेतु 4 आवेदन, बेंच उपलब्ध कराने हेतु 1 आवेदन, बिजली संबंधी समस्या का 1 आवेदन, शिकायती पत्र के रूप में 1 आवेदन, सोलर लाइट स्थापना हेतु 3 आवेदन, पानी की टंकी से संबंधित 1 आवेदन, तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 1 आवेदन तथा साइकिल उपलब्ध कराने से संबंधित 2 आवेदन शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव था, विशेषकर आयुष्मान कार्ड जैसे जनकल्याणकारी विषयों पर, उनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इसी क्रम में 70 वर्ष आयु के 2 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम स्थल पर ही बनवाए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ तत्काल प्राप्त हो सका।

वहीं, रोड, नाली, हैंडपंप, सोलर लाइट, पानी की टंकी एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों के लिए संबंधित व्यक्तियों से विधिवत आवेदन लिखवाकर उन्हें संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक समस्या पर प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र कार्रवाई हो और क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द समाधान मिल सके। यह व्यवस्था न केवल जनसमस्याओं के व्यवस्थित संज्ञान को सुनिश्चित करती है, बल्कि त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और द्वार पर ही सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 46 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से 30 जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं को खेलों एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम में 186वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। वहीं 121वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन कर बालिकाओं को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट वितरित की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं तथा उन्हें नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए साइकिल प्रदान की गई। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन एवं प्रेरणा मिलेगी।

मेधावी छात्र-छात्राओं में काजल (कक्षा 10वीं, 77%), राधा (कक्षा 10वीं, 75.8%), शिवा (कक्षा 10वीं, 67.5%) तथा आरती (कक्षा 12वीं, 60.4%) को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित सदस्यों में राजीव शुक्ला (सेक्टर संयोजक, बेंती), प्रदीप (बूथ अध्यक्ष, कल्लन खेड़ा), विजय लोधी (बूथ अध्यक्ष, तराखेड़ा), विकास (बूथ अध्यक्ष, मिर्जापुर), चंद्रकांत यादव (बूथ अध्यक्ष), महेश, रामबरन, आदित्य, कमल, रामस्वरूप, प्रदीप कुमार, विश्वनाथ, सज्जन, सजीवन, रामचंद्र, प्रेम, सुजीत, रामविलास, अमित, मास्टर, घनश्याम, सुरेंद्र, शिवलाल, सुखरानी, सजीवन लाल रावत, सुनील, शकुंतला, नंदरानी, राम देवी, सुखरानी, सुनीता, विनीता एवं आंशा देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के अंतर्गत क्षेत्रवासियों, जरूरतमंदों एवं आमजन के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। यह पहल डॉ. राजेश्वर सिंह की सेवा, करुणा और जनसमर्पण की भावना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। तारा शक्ति रसोई लगातार जनसेवा के संकल्प को सशक्त करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी और सतत संवाद के माध्यम से सरोजनीनगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *