सरोजनीनगर विधानसभा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस दौरान आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति, सेकंड इनिंग सीनियर सिटीजन क्लब, नगर निगम, विकासखंड सरोजनीनगर एवं अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में टीम राजेश्वर ने सहभागिता करते हुए योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से जनस्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संपन्न हुए।

इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संदेश में कहा, “योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, विचार और जीवन में संतुलन स्थापित करने की जीवन पद्धति है। स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।”

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से योग को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

स्वस्थ व्यक्ति • स्वस्थ परिवार • स्वस्थ सरोजनीनगर • स्वस्थ भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *