यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से #टीम_राजेश्वर द्वारा बलदेव विहार निवासी श्रीमती दीपिका जी को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगल सिलाई मशीन प्रदान की गई।
यह पहल केवल एक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। माननीय विधायक जी का सतत संकल्प है कि क्षेत्र की प्रत्येक महिला अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर स्वावलंबी बने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सके।
सिलाई मशीन प्राप्त होने से श्रीमती दीपिका जी को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
नारी शक्ति का सम्मान, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण।