यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सीतापुर जनपद में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर उनका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत किया। जनपद में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जगह-जगह पुष्पमालाओं एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा रिंकी सिंह व वरिष्ठ समाजसेवी सपा नेता आलोक रस्तोगी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम सिधौली क्षेत्र में यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके उपरांत खैराबाद स्थित टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा रिंकी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा नेता आलोक रस्तोगी, प्रदेश सचिव आकर्ष तिवारी तथा यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव अनस खान के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इसके बाद वैदेही वाटिका (लवकुश चौराहे) पर प्रदेश महासचिव महिला सभा आशुतोष यादव, राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा, जिला महिला सभा अध्यक्ष ज्ञानवती भार्गव, किरण पासी, विधानसभा अध्यक्ष नीलम एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तत्पश्चात ग्राम चिलवारा, पोस्ट खैराबाद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छत्रपाल यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सीमा राजभर का भव्य अभिनंदन किया गया।
पीडीए चौपाल को संबोधित करते हुए श्रीमती सीमा राजभर ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, परीक्षा-पत्र लीक, भ्रष्टाचार, महंगाई तथा पीडीए वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्षरत है।
उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद सीतापुर की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम के दौरान अनस खान, रिंकी सिंह, आलोक रस्तोगी एवं शिवम द्वारा अपने-अपने आवासों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजभर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसके उपरांत एनएच-24 स्थित ब्रह्मदीप रिसॉर्ट में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और उसके समर्पण से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होगा।
इस अवसर पर रीता यादव, शांति यादव (ब्लॉक प्रमुख), समीक्षा शुक्ला, गोविंद यादव, देशमुख भार्गव, नूर नेता, बशीर अहमद, नादिर प्रधान, नईम सैयद, बादशाह अंसारी, मुस्लिम अंसारी, शिवम सिंह, अरविंद राजपूत (विधानसभा अध्यक्ष, यूथ विंग), फुजैल खान, फैजान खान, तौफीक खान, जुबैर अख्तर, बिट्टू खान, रामबृज यादव, इस्लाम, झूला यादव सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।