डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर में विकास को नई रफ्तार, सड़क, बिजली, पानी और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर में विकास को नई रफ्तार, 1500+ सड़कों का निर्माण बना नया रिकॉर्ड

विधायक कार्यालय, पराग चौराहा, आशियाना में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम एक प्रभावी, संवेदनशील और भरोसेमंद जनसेवा मंच के रूप में निरंतर मजबूत हो रहा है, जहाँ क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

आज विधायक कार्यालय, पराग कार्यालय, आशियाना में आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए और अपनी समस्याएँ, सुझाव तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क, बिजली, पानी, सोलर लाइट , ओपन एयर गयम, नाली, साफ-सफाई, डिजिटल एजुकेशन , स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु सकारात्मक पहल की गई।

आज जनसुनवाई में कुल 278 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से साइकिल, लैपटॉप, सोलर लाइट, सिलाई केंद्र, RBS सेंटर, आर्थिक सहायता, सड़क एवं नाली से संबंधित आवेदन शामिल रहे। प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों एवं टीम सदस्यों को प्रेषित किया गया, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को सशक्त करने वाला मंच है। प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदन सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था एवं स्वच्छता से संबंधित रहे। स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान योग्य समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि बड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर विभागीय स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर आज विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। एयरपोर्ट से लेकर पीजीआई और कल्ली पश्चिम तक अभूतपूर्व विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चार-चार एक्सप्रेसवे तथा लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सरोजनीनगर को नई पहचान दे रहे हैं। साथ ही सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाएँ भी निरंतर प्राथमिकता पर हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक सरोजनीनगर में 1500 से अधिक छोटी-बड़ी नई सड़कों का निर्माण एवं पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराया जा चुका है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। PWD, नगर निगम और LDA के माध्यम से नए प्रस्ताव लगातार स्वीकृत हो रहे हैं और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बिजली व्यवस्था पर बोलते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 32,000 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति कर नया इतिहास बनाया है। बढ़ती आबादी, नए आवास और नई इंडस्ट्रीज के कारण बिजली खपत तेजी से बढ़ी है, लेकिन सरकार और बिजली विभाग लगातार बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश और भारत नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। वैश्विक संकटों के बीच भी भारत की स्थिरता और विकास मजबूत नेतृत्व का प्रमाण है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 1500 से अधिक मरीजों के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक की चिकित्सा सहायता स्वीकृत कराई जा चुकी है। उनका स्पष्ट संकल्प है कि धन के अभाव में सरोजनीनगर का कोई भी गरीब परिवार उपचार से वंचित न रहे।

शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को अपनी विशेष प्राथमिकता बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब तक 2000 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय डिजिटल युग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है, इसलिए बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल लिटरेसी और AI आधारित कौशल अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने सभी अभिभावकों और वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि बच्चों को प्रेरित करें, प्रोत्साहित करें और उनकी क्षमताओं को पहचानें। हर बच्चे में असीम संभावनाएँ हैं; आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की है।

समापन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनकी पूरी टीम 24 घंटे जनता की सेवा में समर्पित है। जनभागीदारी, सतत संवाद और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से सरोजनीनगर को विकास, सुशासन और जनकल्याण का आदर्श मॉडल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *