कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने देवरिया पहुंचकर ओमान में तेल टैंकर पर हमले में मारे गए शिवानंद चौरसिया के परिवार से की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में देवरिया के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया जी की असामयिक और बेहद दुखद मृत्यु ने न केवल उनके परिवार को उजाड़ दिया है बल्कि पूरे प्रदेश और देश को गहरे शोक में डाल दिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा देवरिया के सुभाष चौक पर लगातार धरना दिया जा रहा है।

शोक संतप्त परिवार की इस न्यायपूर्ण और हक की लड़ाई को मजबूती देने के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी (Ajay Rai) ने भी खुद देवरिया के सुभाष चौक पहुंचे।

धरना स्थल पर पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष जी ने सबसे पहले स्वर्गीय शिवानंद चौरसिया जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने धरने पर बैठे परिजनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने धरने को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन देते हुए उपस्थित जनसमूह से वादा किया कि वह इस लड़ाई को केवल सड़क तक सीमित नहीं रखेंगे बल्कि पीड़ित परिवार को जब तक उनका हक और पूरा न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी इस आवाज को हर स्तर पर बुलंद करेगी।

कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से यह पुरजोर मांग करती है कि इस बेहद गंभीर मामले में तुरंत प्रभावी हस्तक्षेप किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा और आर्थिक संबल मिल सके।

विदेशी सरज़मीं पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब तक शिवानंद चौरसिया जी के परिजनों को पूरी तरह से न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा यह लोकतांत्रिक संघर्ष और आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *