यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
बुलन्दशहर शहर के गुलावटी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का समाजवादी पार्टी व विश्वकर्मा समाज के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया।
पीडीए सम्मेलन और स्वागत समारोह में पूर्वमन्त्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में नौकरियों में पिछड़ें और दलितों के आरक्षण में जमकर लूट हुई है। भाजपा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। अगर आरक्षण समाप्त हुआ तो भविष्य में पिछड़े और दलितों के बेटों को नौकरी नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा आज पीडीए के महानायक श्री अखिलेश यादव जी पिछड़ों दलितों के आरक्षण को बचाने की लडाई लड रहे हैं हम सभी मिलकर उनका साथ दें और समाजवादी पार्टी को जिताकर उनकी सरकार बनायें तभी आरक्षण बचेगा।
श्री विश्वकर्मा ने कहा भाजपा राज में सरकारी नौकरियों में पीडीए वर्ग के आरक्षण का बड़ा घोटाला किया गया है। सन 2019 में 69000 शिक्षक भर्ती में पीडीए ओबीसी एससी एसटी के आरक्षित पदों के 7933 पदों पर कई बार आन्दोलन के बाद भी आज तक पीडीए वर्ग के शेष आरक्षित पदों पर पिछड़े वर्ग की भर्ती नहीं की गयी।
श्री विश्वकर्मा ने पिछड़े दलितो को एकजुट होकर भाजपा को हटाने और अपने आरक्षण को बचाने की अपील की।
पीडीए सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी, जिलाध्यक्ष मतलूब भाई, संयोजक भारत सिंह गुर्जर, दिनेश गूजर पूर्व जिलाध्यक्ष, अब्दुल रब हिमायत अली, अंजू चौधरी, फिरे सिंह प्रजापति, शकील अहमद, तरूण अग्रवाल, चरण सिंह लोधी, बादल यादव, दिनेश वत्स विश्वकर्मा, इन्द्र जीत भारद्वाज, विश्वकर्मा धीरज, भारद्वाज विश्वकमार्, अरविंद विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा ने सम्बोधित किया।