यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे की जमीन से महानगर शाहजहांपुर के सैकड़ांे झुग्गी झोपड़ी वाले परिवारों को हटाने हेतु जारी नोटिस के विरोध में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और झुग्गी-झोपड़ी के परिवार वाले खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास एकत्रित हुए।
जहां से जुलूस के रूप में उत्तर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करने के बाद उत्तर रेलवे डीआरएम बरेली व उत्तर रेलवे जीएम गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट श्री रजनीकांत मिश्रा को सौपा।
सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान पार्टी के नेताओं के साथ जिलाधिकारी शाहजहांपुर श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन की कापी सौंपी।
पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव ने हमेशा गरीबों मजदूरों और बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी समाजवादी पार्टी गरीबों के हित में उनको न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारे गरीबों के आशियांने बसाने की वजह उजाड़ने की कोशिश कर रही है उन्होंने कहा कि वर्षों से जो गरीब परिवार जग्गी झोपड़ी डालकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे हैं उत्तर रेलवे प्रशासन उन गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को गिरवा कर उनको घर से बेघर कर रहे है।
इस मौके पर सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, पुवाया विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अंसारी, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव पार्थ यादव एडवोकेट,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोनू कुरैशी,सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, सपा जिला सचिव नसीम खान,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन, सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव, सपा पुवाया नगर अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, जन्नती बानो, राजेश्वरी गुप्ता, विमला देवी, रितिक यादव, शाहीन, हुस्न आरा, बिस्मिल्लाह बेगम, महेजवी, सकीना,मेहरून निशा, पूनम देवी, ज्ञानवती,नन्ही,शाहदा बेगम,सपा अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष अरशद खान, सपा जिला सचिव संतोष कुमार पाल,सपा जिला सचिव मोहम्मद फैसल, सपा यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय सचिव अजीम खान,राघवेंद्र मिश्रा, सलमान खान, टिंकू सिंह, अनिल भास्कर, जबर सिंह यादव, सैयद शकील मियां,पूर्व सभासद अब्दुल कयूम, पूर्व मेंबर दुर्गेश कुमार गुप्ता,सपा छात्र सभा के पुवाया विधानसभा अध्यक्ष समर्थ यादव, बबल किशोर वाल्मीकि, अभय शंकर, मोहम्मद फहीम,पी.एल गौतम, रोहित यादव, देवेंद्र मिश्रा एडवोकेट,भानु सिंह चौहान, ऋषभ सक्सेना, किशन यादव, सर्वेश यादव, राहुल यादव, फराज इदरीसी, सरताज अली इदरीसी, अब्दुल्ला शरीफ, इमरान खान,असलम खान,अखिलेश यादव, सिद्दीक खान, रानू खान,आरिफ खान, श्लोक मौर्य, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।