अग्नि कांड घटना की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, लिया घटनास्थल का जायजा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अलीगंज अग्निकांड घटना की सूचना मिलते ही भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर रात्रि 9.35 बजे एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मीडिया से कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण यह घटना हुई है और मैं परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और पूरे मामले कि जाँच जैसा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कराई जाएगी इस इसमें किसी की रिस्पांसिबिलिटी बनती है तो उसे पर रिस्पांसिबिलिटी भी फिक्स की जाएगी।

इसके बाद वे केजीएमयू पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा सभी घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *