देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ लखनऊ

देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 488 महिलाओं को ₹2.76 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की।

मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित भाव से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से एकल महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका, स्वरोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनने का सशक्त आधार प्रदान किया जा रहा है। आज प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जबकि 5 लाख से अधिक महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *