यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
सेंट जे.डी.कॉन्वेंट स्कूल, मूरतगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल काउंसिल के गठन के उपरांत पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा कुशवाहा एवं प्रबंधक कल्पना साहू ने समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को सैश पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें उनके नए दायित्वों का विधिवत पदभार ग्रहण कराया।समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या गरिमा कुशवाहा ने कहा कि स्कूल काउंसिल का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,अनुशासन,आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
विद्यालय की प्रबंधक कल्पना साहू ने भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो सेवा, सहयोग और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनने की अपील की कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नई स्कूल काउंसिल विद्यालय के विकास एवं अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।