छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु नव से बारह तक की कक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। वित्तीय वर्ष/शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु शासन स्तर से निर्गत समय सारिणी दिनांक 20 जुलाई, 2026 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सुसंगत शासनादेशों/छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्राविधानों के अनुसार जनपद से सम्बन्धित विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इससे सम्बंधित अधिक जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *