श्रावण मास में जन रसोई पर चलेगी सवा मनी के प्रसाद की सेवा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ ।महानगर के सिद्धपीठ सारसौल साईं मंदिर पर जन रसोई की सेवा अनवरत जारी है।इतना ही नहीं दानदाताओं का इस रसोई को भरपूर सहयोग मिल रहा है और ईश्वर की कृपा से यहां प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से लेकर दो बजे तक भूखे गरीब और मजबूरों के साथ साथ सभी श्रद्धालु भक्त रसोई में प्रसाद ग्रहण करते हैं।इधर गुरुवार को यहां जन रसोई में दाल रोटी का लंगर चला जहां सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और साथ में साईं बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इधर मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने इस आशय की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि जन रसोई की इसी श्रंखला में आगामी श्रावण मास में यहां सवा मनी का आयोजन चलेगा जो गुरु पूर्णिमा से आरम्भ होकर पूरे श्रावण मास तक चलेगा।इसके अलावा जो भी श्रद्धालु भक्त अथवा दानदाता इसमें सहयोग करने की इक्षा रखते हैं वो मंदिर कमेटी से संपर्क कर सकते हैं।आपको बता दें कि गुरुवार को यहां जन रसोई की सेवा दिनेश अग्रवाल की ओर से रही और इस रसोई में प्रसाद वितरण के दौरान यहां प्रमोद गुप्ता और राजा राजानी समेत अनेक प्रबुद्ध लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *