नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निर्माणाधीन परियोजनाओं और शैक्षणिक संस्थानों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को शहर में चल रही विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

*निर्माणाधीन जोनल कार्यालय के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने सबसे पहले कैसरबाग स्थित चकबस्त में निर्माणाधीन नगर निगम जोन-1 के जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उन्हें पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

*चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*
इसके उपरांत नगर आयुक्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास स्थित चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने अवर अभियंता (जेई) श्री अभिषेक गुप्ता को निर्देशित किया कि विद्यालय के सभी कक्षों एवं कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उनका एक्सेस प्रधानाचार्य कक्ष में उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में किए जा रहे सभी कार्य बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कराए जाएं। साथ ही निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए डबल शिफ्ट में कार्य कराया जाए, ताकि सभी कार्य आगामी 15 अगस्त तक पूर्ण हो सकें।

*इको हाई-टेक नर्सरी के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव के साथ कुर्सी रोड स्थित बसहा में विकसित की जा रही अत्याधुनिक “इको हाई-टेक नर्सरी” का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उद्यान अधीक्षक श्री शशिकांत शशि एवं अवर अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने नर्सरी परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक) तथा लेबर ब्लॉक के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन सभी कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना नगर निगम की महत्वपूर्ण पहल है, जिसे समयबद्ध रूप से पूर्ण कर नागरिकों के लिए उपयोगी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *