यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जनपद अयोध्या के रोनापाली अंतर्गत बाबा का पुरवा में एक नई कॉलोनी का औपचारिक नामकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस नई कॉलोनी का नामकरण “बुद्ध बिहार कॉलोनी” किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नामित पार्षद श्री बब्लू मिश्रा जी द्वारा मुख्य अतिथि एवं वर्तमान पार्षद श्री राजकरण पासवान जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोनीत पार्षदों और अतिथियों का स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस नामकरण से स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथि व नागरिक:
डॉ. श्री माता प्रसाद वर्मा जी, श्री सम्राट अंजनी कुमार मौर्य (राष्ट्रीय सचिव , किसान मंच , अपना दल एस), श्री श्याम लाल, श्री राम प्रकाश, श्री कृपाशंकर वर्मा, श्री अंजनी कुमार, श्री रवि प्रकाश कनौजिया (एडवोकेट), श्री शोभाराम, श्री अमरनाथ कनौजिया (D.O. LIC), श्री अभिषेक गुप्ता, श्री सत्य प्रकाश वर्मा, श्री भीम वर्मा (पूर्व प्रधान, देवगढ़), डॉ. अशोक कुमार सिंह (वरिष्ठ मनोचिकित्सक), अखिलेश, विकास, प्रदीप, सत्यम , विशाल , अरविन्द तथा क्षेत्र के अन्य तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।