अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के विरोध में अलीगढ़ सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

अलीगढ़ समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धनगर एवं महानगर अध्यक्ष श्री अब्दुल हमीद घोषी के संयुक्त नेतृत्व में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर पुनर्विचार किए जाने हेतु धरना प्रदर्शन करके जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन दिया गया। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान ने किया।
जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धनगर ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की सूचना से हजारों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में गहरी चिंता व्याप्त है। किसी भी शैक्षणिक संस्थान का ध्वस्तीकरण केवल भवनों को नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, उनकी शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह एवं प्रदेश सचिव श्री सुभाष लोधी ने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। संस्थान को आवश्यक कमियों के निराकरण हेतु उचित अवसर प्रदान किया जाए। विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षाएँ एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ किसी भी स्थिति में बाधित न हों। शिक्षा के अधिकार एवं विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायपूर्ण, मानवीय एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाए।
धरना प्रदर्शन में सर्वश्री विनोद सविता प्रदेश सचिव, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति, प्रदेश सचिव ठा. सोमवीर सिंह वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह माहौर, पूर्व जिला महासचिव कुंवर बहादुर बघेल, वरिष्ठ नेता जश्शू शेरवानी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष आचार्य सूरजपाल राना, जिला उपाध्यक्ष आई.पी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष डॉ. केपी सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष जैकी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, वरिष्ठ नेता पप्पू प्रधान वरिष्ठ नेता रमेश दिवाकर, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अफजाल अहमद फारूकी, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा मास्टर उमेश पाल सिंह बघेल, मोहम्मद सगीर डे, मोहम्मद सगीर मलिक, ख्वाजा हसन जिब्रान, काशिफ आब्दी, तसव्वुर जमाल, सितारा बेगम, शादाब जैदी, राहत अली, अजय चौधरी, विजय सैनी, नीतू शर्मा, सुनीता यादव, इनामुल हक अजीम अब्बासी, शहजाद अल्वी, मोहम्मद सालिम, एड.सुभाष लोधी, अयान रंगरेज, नूर अब्बासी, पार्षद आसिफ अल्वी, पार्षद नईम अहमद खान, पार्षद सद्दाम अशरफी, सतीश लोधी, सनी सारस्वत, वसीम राना, सलामुद्दीन अब्बासी, शिवकुमार राजोरिया, हसमुद्दीन अल्वी, प्रभात सविता, तरुण चौहान, आमिर आबिद, मोहसिन मेवाती, सलमान सलमानी, जावेद अख्तर, मोहम्मद आरिफ, बिलाल खान, मुजम्मिल सैफी, आशू सैफी, शीलू यादव आदि नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *