उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने समर्थको के साथ रायबरेली स्थित गांधी प्रतिमा पर दिया धरना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

रायबरेली में धरने पर बैठे प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा किदूसरी पार्टियों की बदौलत एमपी बने और दूसरे के आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री के इस्तीफे में सफल हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुंह में खून लग गया और अति उत्साह में उन्होंने देश के यशस्वी गृहमंत्री का भी इस्तीफा मांग लिया उन्हें यह पता होना चाहिए कि कोई सियार शेर की खाल पहनकर शेर नहीं बन सकता एक तरफ इनकी बहन पार्लियामेंट में उन्हीं गृहमंत्री जी को मिमियाकर चाणक्य कहकर दया की भीख मांगती हैं और एक तरफ राहुल गांधी गृहमंत्री का इस्तीफा।

किराए के वोटो से जीते हुए राहुल गांधी ध्यान रखिए भारत और भारतीय संस्कार संस्कृति को हर सांस में जीने वाला भारत का वह तपस्वी गृहमंत्री है जो तुम्हारे जैसे सियार का शिकार करना नहीं चाहता अन्यथा आप कब के ही शिकार हो चुके होते।

आपने भारत के संविधान की गरिमा घटाई, नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा घटाई, रायबरेली की जनता की भावनाओं को आहत किया, देश की सुरक्षा के साथ समझौते किए यह अब बर्दाश्त योग्य नहीं है आपके संस्कार और आचरण की परिणिति पूरे देश ने जंतर मंतर पर देखा अब देशवासी इस संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *