गाजीपुर पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा महाराज गाधि एवं माँ गंगा की पावन धारा से अभिसिंचित धरा, जनपद गाजीपुर का गौरव और विकास एक नए क्षितिज को स्पर्श कर रहा है।
जनपद की विकास यात्रा को और गति प्रदान करते हुए आज गाजीपुर, जखनिया, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद एवं जंगीपुर विधान सभा क्षेत्रों के लिए ₹692 करोड़ की 268 लोकहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र व प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।

पिछली सरकारों की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश का नागरिक गरीबी का दंश झेल रहा था, लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में वह सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित हो रहा है।
पावन ‘श्रावण मास’ के प्रथम दिवस पर प्राप्त हो रही इन सौगातों के लिए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *